नागरिकता संशोधन बिल

हिंदुत्व के एजेंडे पर अब भी कायम हूं : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

881 0

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य विधानसभा में कहा कि वह अब भी हिंदुत्व के एजेंडे पर कायम हैं। इस दौरान उन्होंने फडणवीस को अपना दोस्त बताया। कहा कि पांच सालों तक उन्होंने कभी सरकार गिराने की कोशिश नहीं की। कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सदन में दिए अपने अभिभाषण में यह बातें कहीं है।

ठाकरे ने कहा, ‘मैं एक खुशकिस्मत मुख्यमंत्री हूं क्योंकि जो पहले मेरा विरोध करते थे आज वह मेरे साथ हैं। जो मेरे साथ थे आज वह मेरे विपक्ष में बैठे हैं। मैं यहां अपनी किस्मत और लोगों के आशीर्वाद से पहुंचा हूं। मैंने कभी किसी को नहीं बताया कि मैं यहां आने वाला हूं लेकिन मैं यहां पहुंचा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने देवेंद्र फडणवीस से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा। मैं अब भी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ हूं और कभी इसे नहीं छोड़ूंगा। पिछले पांच सालों में मैंने कभी सरकार को धोखा नहीं दिया।

ठाकरे ने फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आप एक जिम्मेदार नेता रहते तो भाजपा और शिवसेना अलग नहीं होते। उन्होंने कहा कि मैं आपको विपक्ष का नेता नहीं कहूंगा, लेकिन मैं आपको एक जिम्मेदार नेता कहूंगा। यदि आप हमारे साथ अच्छे से रहते तो यह सब कभी नहीं होता।

विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने फडणवीस को दिया गया विपक्ष के नेता का दर्जा

महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को रविवार को विधानसभा में नेता विपक्ष बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन में इस आशय की घोषणा की है। पटोले ने कहा कि विधानसभा में भाजपा को विपक्षी पार्टी का दर्जा दिया गया है। फडणवीस विपक्ष के नए नेता होंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ मंत्रियों ने फडणवीस को बधाई दी। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

Related Post

CM Dhami

राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में महिला समूहों के उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम धामी

Posted by - November 13, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप…
Ramlala

31 दिसंबर को मनाई जाएगी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

Posted by - December 26, 2025 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) की दूसरी वर्षगांठ आगामी 31 दिसंबर 2025 को श्रद्धा,…
CM Yogi

सीएम योगी ने अफसरों से कहा – हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं

Posted by - July 11, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस…
PM Modi

सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने केवडिया पहुंचे PM मोदी

Posted by - March 6, 2021 0
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह गुजरात में केवडिया पहुंचे जहां वह सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन को…