CM Yogi

विशेष संचारी अभियान की रैली को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

471 0

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में सीएम योगी (CM Yogi) ने सुबह 10:30 बजे पूरे जुलाई माह संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 16 से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही विशेष संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

सीएम योगी ने कहा, हमारे जनप्रतिनिध के साथ गोरखपुर वासियों ने इस लड़ाई में बहुत साथ दिया था। इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों के नियंत्रण के लिए ही दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। बीमारी से बचाव के लिए प्रयास करें लेकिन सही न हो तो भी तुरंत इलाज शुरू कर दें। झोलाछाप डॉक्टरों के पास न जाएं, सरकारी अस्पतालों में जाएं। दिमागी बुखार अभी भी 5% बच्चों को प्रभावित करता है, बीमारियों को रोकने और ठीक करने के लिए ‘दस्तक अभियान’ शुरू किया।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मुकाबले में नाथन लायन ने रचा इतिहास

इस कार्यक्रम का सूबे के सभी 75 जिलों में वर्चुअल प्रसारण किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रोग प्रचलित हैं। तपेदिक, मलेरिया जैसी कई बीमारियों को ठीक करने के लिए राज्य और केंद्र ने कई कदम उठाए हैं। अगर यूपी खुद को तपेदिक से मुक्त करता है, तो भारत को भी इससे जल्द छुटकारा मिलेगा। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

आज से बड़ी राहत, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट

Related Post

CM Yogi

उप्र सरकार गंगा व सहायक नदियों के संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध: योगी

Posted by - December 30, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में…
Maha Kumbh

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार हो रहा प्रयागराज

Posted by - November 2, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य तेजी से प्रगति…

मुस्लिम युवक की पिटाई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, विरोध में बजरंग दल का हनुमान चालीसा पाठ

Posted by - August 13, 2021 0
धर्मपरिवर्तन के आरोप में कानपुर में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में…
AK Sharma participated virtually in the 6th International Energy Conference

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश अव्वल: एके शर्मा

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित छठा अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में उत्तर…