CM Yogi did Rudrabhishek in Mansarovar temple

सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में जनकल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

350 0

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सुबह जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया।

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) की दिनचर्या परंपरागत रही। तड़के पांच बजे उन्होंने सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और उनकी पूजा-अर्चना की।

उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। हमेशा की तरह मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद वह गोशाला में गए और आधे घंटे गायों के बीच रहे। उन्हें दुलारा-पुचकारा और अपने हाथ से गुड़-चना भी खिलाया।

Related Post

Amit Shah

बंगाल की भूमि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई, पैसा खाने वालों को भेजेंगे जेल : गृह मंत्री शाह

Posted by - March 23, 2021 0
गोसाबा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के गोसाबा में एक जनसभा को…

सावरकर ने हिंदू राष्ट्र की मांग कर कोई गुनाह नहीं किया- कांग्रेस नेता

Posted by - August 10, 2021 0
राजस्थान के शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को सावरकर को लेकर बड़ा बयान दिया…
Scholarship

छात्रों को समय से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, योगी सरकार का क्रांतिकारी कदम

Posted by - September 24, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) छात्र-छात्राओं के भविष्य और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बेहतर…
CM Yogi performed special worship of Mahayogi Gorakhnath.

श्रीनाथ जी सहित मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों की सीएम योगी ने की पूजा

Posted by - October 2, 2025 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी…