CM Yogi did an aerial survey of the flood in Ghazipur

बाढ़ प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराया जाए भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवा : योगी आदित्यनाथ

96 0

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और आपदा की इस घड़ी में किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने मवेशियों के चारे, पीने के पानी की शुद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने बाढ़ग्रस्त गांवों में दवाओं, एंटी स्नेक वैनम और एंटी रैबिज टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राहत और बचाव कार्यों को और तेज़ करने तथा बाढ़ पीड़ितों को तुरंत सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।

Related Post

cm yogi

राष्ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी संविधान का अपमान: सीएम योगी

Posted by - July 29, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की…
Maha Kumbh

गंभीर और क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए महाकुम्भ बन रहा जीवनरक्षक

Posted by - February 14, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं योगी सरकार ने उनकी स्वास्थ्य…