cm yogi

योगी ने रोड शो किया, जनता ने सम्मान

517 0

सूरत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। योगी को देखने उमड़ी जनता ने योगी-योगी के गगनचुंबी नारों व पुष्प वर्षा से उनका स्वागत व सम्मान किया तो योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर गुजरात की जनता का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक घण्टे से अधिक देर तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उमिया माता मंदिर से किया रोड शो का आगाज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पाटीदार समाज की कुल देवी उमिया माता मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। बता दें कि गुजरात में पाटीदार समाज की भागीदारी 14 प्रतिशत है। वे यहां की 70 सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं।

योगी की झलक पाने को बेताब दिखे लोग

रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को लोग बेताब दिखे। पूरा रास्ता सिर्फ योगी योगी की गूंज से गुंजायमान हो गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। फ्लाईओवर पर लोग रुक कर योगी आदित्यनाथ की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। युवा सीएम योगी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते भी दिखे। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सड़क पर खड़े रहे बुलडोजर

रोड शो के दौरान रास्ते में गुजरात की जनता ने कई जगहों पर बुलडोजर सजा रखे थे। इन्हें देख योगी आदित्यनाथ मुस्कुरा पड़े। बुलडोजर सजाकर गुजरात की जनता ने बता दिया कि माफिया का पतन और आमजन के सुकून का यह प्रतीक योगी के यूपी की पहचान बन गया है।

Related Post

कर्नाटक पर 'सुप्रीम' फैसला

कर्नाटक पर ‘सुप्रीम’ फैसले से बढ़ी बीजेपी की चिंता, येदियुरप्पा को छह विधायकों की दरकार

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 17 अयोग्य विधायकों की याचिका पर गुरूवार को आए सुप्रीम कोर्ट के…
देश में कोरोना का कहर जारी

देश में कोरोना का कहर जारी

Posted by - April 8, 2021 0
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के  कुल संख्या बढ़कर।,28,01,785 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार…

या तो किसान रहेंगे या सरकार’, टिकैत बोले- केंद्र ने कॉरपोरेट्स को किसानों की लूट का रास्ता दिया

Posted by - June 22, 2021 0
कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी के साथ ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार…
police

11 दिन में सामूहिक हत्याकांड का प्रयागराज पुलिस ने खुलासा, मुठभेड़ में कई गिरफ्तार

Posted by - May 4, 2022 0
प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) में बीते 23 अप्रैल को थरवई थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक हत्याकांड (Mass murder) का पुलिस ने…