CM Yogi

नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी

430 0

लखनऊ । इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव (India Smart City Conclave) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यूपी के शहरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने (CM Yogi) लिखा कि उत्तर प्रदेश को प्राप्त पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन के पूर्णत: अनुपालन का परिणाम है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने इसे ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को प्रकट करती उपलब्धि बताया है। उन्होंने लिखा कि इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा और वाराणसी जनपदों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है। ये सभी पुरस्कार नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को प्रकट करते हैं।

India Smart City Conclave: सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार में यूपी को तीसरा स्थान, आगरा देश का तीसरा सबसे स्मार्ट शहर

सीएम योगी (CM Yogi)  ने पुरस्कृत जनपदों के निवासियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि की प्राप्ति में सहायक सभी जनों का अभिनंदन किया है।

Related Post

CM Yogi

वृहत्तर भारत के कंकड़-कंकड़ में भगवान शंकर: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 24, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वृहत्तर भारत में उत्तर से दक्षिण तथा पूरब से…
CM Yogi

मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 1, 2024 0
हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकसित भारत, सर्वांगीण विकास ही मोदी की गारंटी…

हरीश रावत से मुलाकात में कैप्टन ने उठाए ‘कुछ मुद्दे’, सोनिया गांधी का निर्णय मानने की बात दोहराई

Posted by - July 17, 2021 0
सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि हरीश रावत के साथ सार्थक मुलाकात हुई। दोहराया कि कांग्रेस अध्यक्ष…
CM Yogi

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, शोहदों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

Posted by - May 24, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में हाल ही में सकुशल सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव और पर्व त्योहारों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…