CM Yogi

सीएम योगी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को दी बधाई

356 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को राजस्थान में शपथ लेने वाले भाजपा के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बधाई संदेश में उन्होंने (CM Yogi) विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के नए मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान समग्र विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा। इस दौरान सीएम योगी ने राजस्थान में शपथ ग्रहण करने वाले दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी बधाई दी।

नए मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में विकास के नए मानक होंगे स्थापित

सीएम योगी (CM Yogi) ने राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘भजनलाल शर्मा जी को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके (सीएम भजनलाल शर्मा) कुशल नेतृत्व में राजस्थान समग्र विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।

नवाचार और अनुसंधान से तटस्थ होने के कारण पिछड़ गया था भारत : सीएम योगी

वहीं सीएम योगी (CM Yogi) ने राजस्थान में शपथ लेने वाले दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ दिया कुमारी जी और प्रेमचंद बैरवा जी को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। आप दोनों के सफल व उज्जवल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं।

Related Post

Maha Kumbh Accident

सीसीटीवी फुटेज और टोपोग्राफी के आधार पर होगी मौनी अमावस्या हादसे की सघन जांच

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) स्नान पर हुए हादसे (Maha Kumbh Accident) की जांच के लिए गठित तीन…

अरविंद केजरीवाल ने गोवा में किये बड़े वादें, फ्री में कराएंगे अयोध्या यात्रा

Posted by - November 1, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र वहां की जनता से बड़े…