cm yogi

पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

387 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ (Order of Nile) से विभूषित होने पर बधाई दी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से विभूषित होना सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि यह पुरस्कार विश्व पटल पर नए भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के साथ ही प्रधानमंत्री जी की विश्व राजनेता के रूप में बढ़ रही स्वीकार्यता का प्रतीक है। सीएम ने इस सम्मान के लिए सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई भी दी।

UPSC अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

बता दें कि अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के पश्चात पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने रविवार को काहिरा में यह सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया।

Related Post

CM Yogi

राजमार्गों के हर किलोमीटर पर लगाएं सीसी कैमरे: सीएम योगी

Posted by - December 3, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश…
AK Sharma

सभी अधिकारी लोगों की शिकायतो को गंभीरता से लें तथा त्वरित समाधान करें: एके शर्मा

Posted by - August 17, 2024 0
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में विद्युत कार्मिकों द्वारा रात में चोरों की भांति उपभोक्ता के परिसर के बाहर…
CM Yogi

सभी 75 जिलों से 30 जून तक भेजे जाएं प्रस्ताव, गुणवत्तापूर्ण हो कार्य: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति…