CM Yogi

सीएम योगी ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

419 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) एवं परशुराम जयन्ती (Parshuram Jayanti) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने शुक्रवार को जारी बधाई संदेश में कहा है कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यन्त पुण्यदायी तिथि माना गया है। अक्षय तृतीया युगादि तिथि है अर्थात इस तिथि को अनेक युगों से मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु सारी सृष्टि के संरक्षक हैं। इसलिए अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त है। श्रद्धालु इस तिथि को भगवान विष्णु के लक्ष्मीनारायण रूप का विशेष रूप से पूजन करते हैं।

अक्षय तृतीया की तिथि सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है। इसी तिथि को भगवान परशुराम की जयन्ती भी मनायी जाती है। समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है।

सीएम योगी ने ईद-उल-फितर की प्रदेशवासियों को दी बधाई

उन्होंने कहा कि धर्म और न्याय के मार्ग का अनुसरण करके ही लोक कल्याण एवं लोक मंगल का संकल्प पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अक्षय तृतीया पर्व मनाने की अपील की है।

Related Post

CM Yogi blessed 1000 new couples

अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये : सीएम योगी

Posted by - February 14, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की…
cm yogi

अपने शासन काल में बिजली न देने वाले फ्री बिजली की बात करते हैं : सीएम योगी

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील है कि वह प्रदेश कल्याण के हित में विधान सभा चुनाव में…
cm yogi

ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा: सीएम योगी

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा।…