CM Yogi in Barabanki

सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव: सीएम योगी

343 0

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को उन्होंने उप्र के बाराबंकी जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने जाति विशेष को छूट देकर लूटने का कार्य किया। हमने तुष्टिकरण नहीं किया। हमने सशक्तिकरण का कार्य किया। हमने मत मजहब जाति नहीं देखी, शासन की योजनाओं का लाभ सबको दिया। इसलिए यह चुनाव सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। 15 करोड़ को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। बाराबंकी के लिए एक तरफ लखनऊ का इंटरनेशनल एयारपोर्ट, दूसरी तरफ अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लाभ मिलने जा रहा है। यह दुर्लभ संयोग है जिसका लाभ बाराबंकी को मिलेगा। हमने आस्था का सम्मान किया। बिना भेदभाव किया। 2017 से पहले स्थिति सभी जानते हैं। हमारे शहर कूड़े के ढेर बने रहते थे।

उन्होंने कहा कि आज सपा अध्यक्ष का बयान भी आपने सुना होगा कि ‘ ये नगर निकाय चुनाव में हमारी रुचि इसलिए नहीं क्योंकि ये कूड़ा उठाने का चुनाव है !’ उनको लगता है कि कूड़ा उठाना उनकी प्रतिष्ठा के विपरीत है। एक व्यक्ति जो उत्तर प्रदेश जैसे राज्य का मुख्यमंत्री रहा हो, उसके द्वारा इस तरह के हल्के शब्दों का प्रयोग किया जाना, उन छह करोड़ लोगों का अपमान है जो इस नगरीय प्रणाली में निवास करते हैं। यह छह करोड़ मतदाताओं का अपमान है। मैं आपसे कहता हूँ कि यह कूड़ा नहीं, ये सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव है। उनके गंदगी, अराजकता, उनके अवसरवादिता को साफ करने का चुनाव है। इसलिए हमने यह सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ भारत मिशन से करोड़ों के जीवन मे बदलाव आया। लोगों को बीमारी से मुक्ति मिली। नारी सम्मान गरिमा की रक्षा भी हुई।

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से पहले हमारे शहरों में शोहदों का आतंक था। व्यापारियों से रंगदारी वसूली होती थी। आज हमारे शहर सेफ सिटी स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण मे कल प्रचार बंद हो रहा है। देश के सबसे ज्यादा नगर निकाय वाले प्रदेश में करीब छह करोड़ की आबादी मतदाता हैं। भारतीय जनता पार्टी आपके सामने है। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी भाजपा की सरकार बनने से ट्रिपल इंजन की सरकार तेज गति से विकास करेगी।सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव: सीएम योगी

Related Post

कांग्रेस

कांग्रेस का सुशील दांव ,राहुल गांधी ने उम्मीदवारों की सूची मुहर पर लगाई मुहर!

Posted by - April 20, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी…
Every devotee is praising the behavior of UP police

योगी जी की व्यवस्था ‘सुपर से भी ऊपर’, पुलिसवाले कर रहे पूरी मदद

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा की…
cm yogi

दुनिया के लिए संकट का साथी है आज का नया भारत: सीएम योगी

Posted by - June 20, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में मंगलवार…