CM Yogi in Ayodhya

अयोध्या जितनी सुंदर, भारत के बारे में उतनी ही अच्छी धारणा बनेगी: सीएम योगी

464 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) से कोई रामभक्त लोकतंत्र के इस पर्व में विजयी होकर जाता है तो यहां के बारे में अच्छी धारणा बनती है पर जब रामभक्तों पर गोली चलाने वाला व्यक्ति कुछ भी वोट पा लेता है तो उसका बहुत खराब संदेश जाता है। लोगों के मन में धारणा जाती है कि ये सब क्या हो रहा है। यह लोकतंत्र का पर्व है, सबको एक वोट देना है। किसी का वोट छोटा-बड़ा नहीं है। सीएम ने आह्वान किया कि यहां 60 वॉर्ड हैं। 60 टोली बनाकर अपने बीच के महंत गिरीश पति त्रिपाठी व बोर्ड बनाने के लिए जनता से अपील कर दीजिए। अयोध्या हमारी है और इसके प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को मणिरामदास छावनी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अयोध्या को विकास के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाएंगे

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या को हम विकास के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाएंगे। अयोध्या पर देश दुनिया की नजर है, इसलिए यहां सर्वांगीण विकास के लिए सशक्त बोर्ड का गठन होना आवश्यक है। जब सशक्त बोर्ड गठित होगा तो विकास तीव्र होगा। सीएम ने कहा कि आज दुनिया में भारत के प्रति धारणा बदली है। वैश्विक संकट के समय दुनिया अब पीएम मोदी की ओर संकटमोचक के रूप में देखती है, ऐसे में यूपी किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में नहीं रह सकता।

cm yogi

हमें बदलते भारत के साथ खुद को जोड़ना होगा। यूपी ने अपने बारे में बनाई गई धारणा को आप सबकी कृपा व आशीर्वाद से छह वर्ष में बदलने में सफलता पाई है। सीएम ने कहा कि छह वर्ष पहले कहीं बाहर जाते होंगे तो यूपी-संतों के बारे में अच्छी धारणा नहीं होती थी पर आज यूपी के नाम पर हर जगह सम्मान मिलेगा। हर कोई बोलेगा कि आप यूपी से आए हैं और संत हैं तो सोने पर सुहागा। संतों को सम्मान मिलता है, यह बहुत अच्छा लगता है।

दीपोत्सव हमें त्रेतायुग का अनुभव करवाता है

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से लगातार हम सभी दीपोत्सव के कार्यक्रम में भागीदार बनते हैं। विगत वर्ष पीएम ने उपस्थित होकर इसे नई ऊंचाइयां दीं। दीपोत्सव हमें त्रेतायुग की ओर ले जाता है। दुनिया अयोध्या आने के लिए लालायित रहती है। इस वर्ष रामनवमी में ही 35 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। जनवरी में जब प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होगा तो एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएंगे। नगर निगम में मजबूत बोर्ड होना चाहिए। अयोध्या जितनी अच्छी, सुंदर, स्वच्छ होगी, उतनी ही अच्छी धारणा सनातन धर्म, पूज्य संतों, तीर्थस्थल व भारत के बारे में देश-दुनिया में जाएगी।

CM Yogi

अयोध्या कोई भी आए, आकर्षित होकर जाए

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन से उनकी तीन पीढ़ियां जुड़ी हैं। वो खुद भी आत्मिक भाव से सर्वाधिक समय अयोध्या को देते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या से उनका विशेष लगाव है। पिछले बोर्ड ने अच्छा करने का प्रयास किया। पूज्य संतों के बीच से कोई जाए और हमारे बोर्ड का नेतृत्व संतों के बीच से ही हो, इसलिए महंत गिरीशपति त्रिपाठी को चुनाव में उतारा है। अयोध्या कोई भी आए, आकर्षित होकर जाए। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि जो देख रही है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर अपनी कृपा का प्रसाद बरसाएंगे। संतों के सानिध्य में एक बार फिर से भारत सनातन धर्म की परंपरा को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने का अभियान है। हमें भौतिक काया के साथ इस अभियान से जुड़ने का सौभाग्य मिल रहा है।

हमने अयोध्या के विकास को नई ऊंचाई दी

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि सूर्यवंश की राजधानी होने के नाते हम इसे सोलर सिटी बनाने जा रहे हैं।अयोध्या में पहले हमने नगर निगम बनाया, क्योंकि इसे स्मार्ट व सेफ सिटी के रूप में विकसित किया जा सके। फिर जनपद, कमिश्नरी का नाम बदला। अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। देश या दुनिया में कहीं भी जाने के लिए अब अयोध्या से ही आप किसी भी कोने में जा सकेंगे। इस चुनाव के बाद सर्वे का कार्य प्रारंभ करेंगे। तीन वर्ष पहले हमने कोरिया की पहली महिला को दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान किया था। दक्षिण कोरिया की रानी अयोध्या की राजकुमारी थीं। वे दो हजार वर्ष पहले राजकुमारी अयोध्या से जलमार्ग से कोरिया गई थीं। अयोध्या से हम वाटरवेज़ प्रारंभ करने जा रहे। काशी में अब बड़े-बड़े जलयान आ रहे हैं। गंगा जी से कम जल सरयू जी में नहीं है। केवल नदी के पानी को चैनलाइज कर देना है। इस पर कार्य चल रहा है, फिर पर्यटन व अन्य संभावनाएं बढ़ेंगी। यहां एक्सपोर्ट के लिए पूर्वी बंदरगाह, हल्दिया से जोड़ने के लिए नया माध्यम प्राप्त होगा।

सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव: सीएम योगी

कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास, महंत सुरेश दास जी महराज, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय, धर्मदास जी महराज, अवधेश दास जी महराज, रामशरण दास जी महराज, अयोध्या दास जी महराज, ज्ञानी गुरजीत सिंह, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Related Post

Navdeep Rinwa

अभियान को सफल बनाने के लिए भागीदार बने, जिम्मेदार बनें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted by - October 30, 2023 0
लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों…
cm yogi

दूसरे चरण का प्रचार समाप्त होने तक मुख्यमंत्री योगी के नाम होगा एक और रिकार्ड

Posted by - May 6, 2023 0
लखनऊ। हर बार। लगातार। श्रेष्ठतम नतीजे यूं ही नहीं आ जाते। इसके लिए पूरी शिद्दत से दिन-रात लगना होता है।…
Traffic is smooth in Prayagraj

प्रयागराज में ट्रैफिक सुचारू, बिना किसी बाधा के यात्री कर रहे संगम स्नान

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शहर…
CM Yogi shares vision of 'smart policing'

साढ़े आठ वर्षों में यूपी पुलिस की छवि, संरचना और कार्यप्रणाली में ऐतिहासिक परिवर्तन: मुख्यमंत्री

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन- 2025 ‘पुलिस मंथन’ का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi

मंदिर जाने वाला और न जाने वाला भी हिन्दू है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - July 18, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शुक्रवार को वसंत महिला महाविद्यालय में…