CM Yogi

Nikay Chunav: ट्रिपल इंजन की सरकार व्यापारियों के लिए करेगी कार्य: सीएम योगी

397 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को यहां एक व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन सरकार मिलकर व्यापारियों के लिए कार्य करेगी।

नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्वनिधि योजना कार्य कर रही है। आज उत्तर प्रदेश मे विकास हो रहा है। गोरखपुर बदल गया है। जनता को बुनियादी सुविधाएं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि हमें समय के साथ चलना होगा। पहले गोरखपुर की सड़कें सिंगल लेन थीं। आज फोर लेन मे बदल रही हैं। पहले आबादी कम थी। आज बढ़ती आबादी के साथ सुविधाओं मे भी बढ़ोत्तरी होनी आवश्यक है। आज इज ऑफ लिविंग की सुविधा बढ़ी है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है।

हमें अपने अपने स्तर पर उम्मीदवार की जीत मे सहयोग करना होगा। केन्द्र और राज्य के साथ स्थानीय स्तर पर भी समान विचारधारा वाली सरकार बनेगी तो और भी तेज गति से विकास होगा। व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास में मत रहिएगा। चार मई को पहले स्वयं मतदान करिये। इसके बाद मतदान के लिए प्रेरित करिये। चुनाव एक उत्सव है। लोकतंत्र का पर्व है। हर वोट की कीमत है। इसलिए सब लोग बढ़चढ़कर मतदान कीजिए।

Related Post

CM Yogi

सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत से समृद्ध हुआ व्यापार: सीएम योगी

Posted by - July 30, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत…
प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव: पहली बार चाची के खिलाफ प्रियंका करेंगी प्रचार, पीएम से होगा सामना

Posted by - May 9, 2019 0
नई दिल्ली। दो चरणों की वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही है। पीएम मोदी आज पांच,…
Moringa

सीएम योगी का विजन : मोरिंगा से आत्मनिर्भर बन रहीं यूपी की बेटियां

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन का असर अब गांव-गांव दिखने लगा है। राजधानी…
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश, बोले- कोविड को लेकर डरने वाली स्थित नहीं

Posted by - October 9, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बारिश से मलेरिया, डेंगू, काला जार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के…