CM Yogi

डॉ. सोनेलाल पटेल का पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित था: सीएम योगी

385 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल (Sonelal Patel) का पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित था। सामाजिक न्याय के जिन सपनों के लिए डॉ. सोनेलाल पटेल ने संघर्ष किया था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत नौ वर्षों में उन्हें साकार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक न्याय के नारों को धरालत पर उतारा है। उनका नारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास सामाजिक न्याय का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। देश में चल रही एनडीए सरकार की लोकल्याणकारी योजनाएं सामाजिक न्याय की मिसाल हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने अपना दल संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 74वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘जन-स्वाभिमान दिवस’ के कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. सोनेलाल के नाम पर रखा गया है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा और एनडीए का झंडा बुलंद हो रहा है। पूरे देश में शासन की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंच रही हैं। भारत के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

आरोग्यता के साथ बीमार लोगों के भी स्वास्थ्य का जरिया बनेंगे मिलेट्स

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व नए भारत के अंदर सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। कश्मीर आज विकास और लोकतंत्र की मुख्य धारा के साथ जुड़ गया है। बाबा बर्फानी की यात्रा पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है। 2014 के पहले नक्सलवाद देश के सवा सौ जनपदों तक फैल चुका था, जो आज तीन-चार जनपदों तक सीमित हो गया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बहुत ही जल्द नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील भी ठोक दी जाएगी।

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जन्म जयंती के कार्यक्रम में अवसर पर भाजपा समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Maha Kumbh

सुरक्षित महाकुम्भ: 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे हाईटेक रिमोट लाइट बॉय

Posted by - December 3, 2024 0
प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…
AK Sharma

निकायों में कूड़े के ढेर और गन्दगी दिखने पर अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: एके शर्मा

Posted by - September 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत् स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत…

किसान आंदोलन पर मौन मोदी सरकार, टिकैत बोले- अब चुनाव के जरिए होगा भाजपा का इलाज

Posted by - July 18, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन ने 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में महापंचायत करने का फैसला किया है यहीं से…
AK SHARMA

विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व वसूली पर भी ध्यान दिया जायेगा: एके शर्मा

Posted by - August 10, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा वर्ष 2030 तक कार्बन में जीरो एमीशन प्राप्त करने के लिए गोमती…