Regional Saras Fair

आज क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु साय

292 0

रायपुर। रायपुर में आप भारतीय कलाओं का आकर्षण अनुभव कर सकेंगे। यहां के साइंस कॉलेज मैदान जीई रोड के खेल परिसर में क्षेत्रीय सरस मेला 2024 (Regional Saras Fair) का 19 से 28 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Sai) 20 फरवरी को शाम 7 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। मेले में महिला स्व सहायता समूह एवं कलाकारों उत्पादों का प्रदर्शन, विक्रय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मेला सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा, जिसमें आप भारतीय कलाओं का अनुभव कर सकते हैं।

क्षेत्रीय सरस मेला 2024 (Regional Saras Fair) में मध्यप्रदेश, झारखंड, पंजाब, कश्मीर समेत 11 राज्य की महिलाएं शामिल होंगी। मेले में 200 से ज्यादा स्टालों में देशभर से समूहों के सदस्य अपने हथकरघा उत्पादों को विक्रय के लिए प्रदर्शित करेंगे। सरस मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन ‘बिहान’ की ओर से किया जा रहा है। क्षेत्रीय सरस मेले का आयोजन महिलाओं के सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित वस्तुओं को बाजार देने के उद्देश्य से किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित सरस मेला 28 फरवरी तक चलेगा।

क्षेत्रीय सरस मेला (Regional Saras Fair) का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Sai) 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संध्या 7 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान खेल परिसर में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे। यह मेला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत की ओर से महिला स्व-सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी सह-विक्रय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

Related Post

Trinbago defeated Tallawah seventh time

ट्रिनबागो ने तल्लावाह को हरा कर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सातवीं बार की जीत दर्ज

Posted by - September 2, 2020 0
आंद्रे रसेल के धमाकेदार अर्धशतक के बावजूद ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने जमैका तल्लावाह को 19 रन से हराकर (Trinbago defeated Tallawah…
घर से बेदखल बहू अब देगी न्याय

सांवले रंग और बेटी जनने पर घर से बेदखल बहू, अब जज बनकर देगी पीड़ितों को न्याय

Posted by - December 24, 2019 0
पटना। केंद्र की मोदी सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर स्त्री सशक्तीकरण के तमाम नारों और जागरूकता संदेश…
जैनेन्द्र सवेतन ​बहाल

खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र सवेतन ​बहाल, जांच में शासन से मिली क्लीनचिट

Posted by - May 18, 2020 0
गोण्डा। गोण्डा जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में विकासखंड-झंझरी के निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार गुप्ता को शासन ने…