CM Vishnu Sai

रामलला दर्शन योजना की ट्रेन को सीएम साय ने किया रवाना, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा रेलवे स्टेशन

332 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला (Ramlalla) के दर्शन कराने के लिए रायपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Sai) रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 7 से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

इस दौरान सीएम साय (CM Vishnu Sai) ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की रामलला दर्शन योजना के तहत दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन आज अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। इसमें एक हजार 300 रामभक्त रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Sai), सांसद सुनील सोनी, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा मौजूद थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर जताया दुःख

Posted by - February 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी…
अमेठी के डीएम

योगी ने अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को हटाया, अरुण कुमार होंगे नए जिलाधिकारी

Posted by - November 14, 2019 0
लखनऊ। योगी सरकार ने मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया…
CM Dhami

सौंग बांध परियोजना को भी निर्धारित अवधि मार्च 2030 से पहले करें पूर्ण: सीएम धामी

Posted by - June 27, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को…
21 products of Uttar Pradesh got GI tag certificate

उत्तर प्रदेश के 21 उत्पादों को मिला GI टैग प्रमाण पत्र, बनारसी तबला और भरवा मिर्च भी शामिल

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…