TIRATH SINGH RAWAT

फिर फिसली तीरथ की जुबान, बोले- बनारस में भी होता है महाकुंभ

699 0
हरिद्वार। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  की जुबान एक बार फिर फिसल गई है। इस बार उन्होंने बनारस में महाकुंभ होने की बात कह डाली। इससे वे एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat) मंच पर पहुंचने के बाद जब भी माइक थामते हैं, कुछ न कुछ ऐसा बोल देते हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। इस बार उन्होंने बनारस में भी महाकुंभ होने की बात कही है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फिसली जुबान

दरअसल, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat) हरिद्वार के मीडिया सेंटर में महाकुंभ से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे थे। भावनाओं में बहते हुए उन्होंने बनारस में भी महाकुंभ होने की बात कह डाली जबकि, महाकुंभ मेला मुख्य रूप से चार स्थानों पर लगता है। इनमें हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और इलाहाबाद शामिल हैं। वहीं, इस बयान के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat) एक बार फिर से विपक्ष और ट्रोलरों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

बता दें, तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  जब से उत्तराखंड के सीएम बने हैं, तब से आए दिन कोई न कोई विवादित बयान देते आ रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने नरेंद्र मोदी की भगवान राम और श्री कृष्ण से तुलना कर दी थी। उसके बाद उन्होंने फटी जींस पर बयान दिया था जिस पर उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं उन्होंने भारत देश को अमेरिका का 200 वर्ष गुलाम तक बोल डाला था।

इस बयान के कुछ दिनों बाद वे कोरोना संक्रमित हो गए जिस कारण उन्हें घर में ही आइसोलेट होना पड़ा। अब जब वो कोरोना नेगेटिव होने के बाद पहले दिन हरिद्वार पहुंचे तो उन्होंने बनारस में भी महाकुंभ के आयोजन होने की बात कह डाली, लेकिन मुख्यमंत्री जी को इतना नहीं पता कि कुंभ मेला कहां-कहां लगता है।

Related Post

Badrinath Dham

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंद्रह क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

Posted by - May 12, 2024 0
बदरीनाथ। ग्रीष्मकलीन दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट शुभ मुहूर्त रविवार सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान एवं…
CM Dhami

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में प्रगति पोर्टल बना प्रभावी निगरानी तंत्र: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर पत्र सूचना…
DM Savin Bansal

धारा 166,167 अंतर्गत शेष बची 200 बीघा भूमि पर भी कब्जा वापसी शुरूः डीएम

Posted by - June 13, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) की अध्यक्षता आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं…
CM Dhami

‘एक देश एक चुनाव’ हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

Posted by - May 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय…