CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने गाय – धर्म और विज्ञान नामक पुस्तक का किया विमोचन

286 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रकाशित ”गाय – धर्म और विज्ञान” पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) को इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस पुस्तक में गाय के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया गया है। पूरे देश में 4 जनवरी 2025 को गौ-विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के लगभग सवा लाख स्कूली छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने गौमाता के महत्व से बच्चों को परिचित कराने के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने राज्य के 125 गौशालाओं को चारे के लिए दी जा रही अनुदान राशि प्रति गाय 25 रुपए से बढ़ाकर 35 रूपए करने की घोषणा की है।

राज्य सरकार द्वारा गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए आयोग का गठन किया है। राज्य सरकार ने गौ धाम बनाने तथा गौमूत्र और गोबर के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि घर-घर इस पुस्तक के निःशुल्क वितरण से लोगों में गौ माता के प्रति जागरुकता आएगी।

इस अवसर पर गाय धर्म और विज्ञान पुस्तक की संकलनकर्ता- संपादक मती शताब्दी सुबोध पाण्डे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post

Savin Bansal

रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, प्रथम राजकीय नशा मुक्ति केंद्र से 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में एन्कॉर्ड जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की…
निर्भया केस

Nirbhaya Case: थोड़ी देर में होगा तिहाड़ जेल नंबर तीन का डमी परीक्षण, तैयारियां शुरू

Posted by - March 2, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को दोषियों की सभी याचिका खारिज होने के बाद तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारियां शुरू हो…
PM

अग्निपथ योजना में आयु सीमा बढ़ाने के लिए अमित शाह ने पीएम को व्यक्त किया आभार

Posted by - June 17, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) द्वारा ‘अग्निपथ योजना’ में पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत…