CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

375 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज रविवार को प्रख्यात शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर नमन किया है। अपने निवास कार्यालय में उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय (CM Sai)  ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व समर्पण, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम से भरा था। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणदायी हैं। उनके दृढ़ सिद्धांतो और चिंतन ने युवाओं को नई दिशा दिखाई।

मुख्यमंत्री साय ने नवनिर्वाचित केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से की भेंट

वे अगाध राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए समर्पित भावना के कारण सदैव चिरस्मरणीय रहेंगे। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

Related Post

Electricity

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

Posted by - May 29, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उप्र. पावर कारपोरेशन लिमिटेड…