CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने पांच निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

359 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज बुधवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए 5 निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को अब आपातकालीन सुविधा 24 घंटे 7 दिन मिलेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप और विधायक पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि आज मुझे बहुत ही हर्ष का अनुभव हो रहा है। विधायक भावना बोहरा की पहल से अपने एक और वादे को पूरा करने का हमें अवसर मिला है। निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौरी, पंडरिया, पांडातराई, दुल्लापुर एवं कुंडा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं आपातकालीन सेवा मिलेगी। भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का संचालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि इससे किसी भी विषम परिस्थिति में मरीजों को त्वरित सेवा मिलेगी। जनहित के ऐसे प्रयास के लिए स्वयं सेवी संस्थाआंें को आगे आना चाहिए।

विधानसभा चुनाव के समय “भावना बोहरा की गारंटी“ सेवा संकल्प पत्र में हमने स्वस्थ एवं समृद्ध पंडरिया के उद्देश्य को सार्थक करने हेतु पंडरिया विधानसभा में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का संकल्प किया था और आज मुझे बहुत ही ख़ुशी हो रही है कि आप सभी के सहयोग एवं समर्थन से हम अपने इस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं।

माधव राव सप्रे ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को दी एक नई दिशा: विष्णु देव साय

उल्लेखनीय है कि रणवीरपुर एवं आदिवासी व वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर में पहले से ही तीन निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है और अब तक हजारों परिवारों को इस आपातकालीन सेवा का लाभ मिल रहा है। आपातकालीन समय में मरीजों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर लाने-ले जाने के साथ ही बहुत से ऐसे मरीज थे, जिन्हें बेहतर उपचार हेतु रायपुर व अन्य जिलों में भी इस एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाने की सुविधा मिली है। इसके साथ ही पूर्व में संचालित एक निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब एवं महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु तीन निःशुल्क बस सेवा की सुविधा दी जा रही है।

Related Post

AK Sharma

बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए मुनादी कराई जाए, रात में भी फोन किए जाएं: एके शर्मा

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि सभी विद्युत कार्मिक अपनी कार्य संस्कृति…
CM Yogi

सीएम योगी ने अक्टूबर में 9078.05 करोड़ की दी सौगात, 4484 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

Posted by - October 31, 2023 0
लखनऊ। प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले यूपी के छोटे शहरों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विकास…
Corona vaccine

सबको मिलेगी कोरोना वैक्सीन, न मचाएं भगदड़ : सीएम योगी

Posted by - January 13, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में बुधवार को गृह जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना टीकाकरण…
Dr. Mohan Singh Bisht met CM Dhami

सीएम धामी से लालकुआं विधायक ने की भेंट, क्षेत्र की समस्याओं से किया अवगत

Posted by - November 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट (Mohan Bisht) ने…