CM Vishnudev Sai

CM साय ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दी बधाई

229 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने सभी किसानो को राष्ट्रीय किसान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये में धान खरीदी करने के साथ ही 3716 करोड़ रुपए धान बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की है।

श्री साय (CM Sai) ने कहा कि किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।

Related Post

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने रायबरेली जिला प्रशासन को सांसद निधि के इस्तेमाल की दी संस्तुति

Posted by - March 27, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस की लड़ाई में अपने संसदीय क्षेत्र यूपी के रायबरेली जिला प्रशासन…