CM Bhajanlal Sharma

भाजपा के कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

263 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से काम करता है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की परंपरा सदैव कायम रही है और इसी दिशा में संगठन के चुनाव संपादित किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) बुधवार को जयपुर देहात दक्षिण के बगरू स्थित नरसिंहपुरा में आयोजित ‘संगठन महापर्व 2024’ में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और डॉ. भीमराव अंबेडकर के ‘समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

किसानों को गेहूं की एमएसपी पर 125 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।किसान सम्मान निधि की अतिरिक्त किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए ईआरसीपी (राम जलसेतु लिंक परियोजना) और शेखावटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौते को लागू किया गया है।

अब तक लगभग 60 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। प्रदेश में 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ 2.24 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं।

प्रदेश में पहली बार 99% बजट घोषणाओं में जमीन आवंटन एवं 90% घोषणाओं की वित्तीय स्वीकृतियां छह महीने के भीतर पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश और प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। भाजपा की विशेषता यही है कि हर कार्यकर्ता एक संकल्प के साथ काम करता है और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, पूर्व विधायक मानसिंह, चुनाव अधिकारी जगवीर छाबा, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीना और एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग सहित भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

DGP Prashant Kumar

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप डकैती मामले में पुलिस ने साक्ष्यों की गहन जांच के बाद ही कार्रवाई काे अंजाम दिया…

योग के साथ कमाई भी कराएंगे बाबा रामदेव, पतंजलि का आईपीओ लॉन्च करने का काम जारी!

Posted by - July 22, 2021 0
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एफएमसीजी कंपनी बन चुकी है, 2020-21 में पतंजलि का टर्नओवर 30 हजार…
CM Yogi

सीएम ने जताई उम्मीद, हार की हताशा से परेशान विपक्ष सदन पर नहीं उतारेगा खुन्नस

Posted by - February 18, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बजट सत्र (Budget Session) (2025-26) प्रारंभ होने के पहले पत्रकारों से बातचीत की।…
Mock drill

मॉक ड्रिल प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम: सीएम योगी

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ: देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज भारत माता के महान सपूत और स्वाधीनता आंदोलन के महानायक…