CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले के बाद बढ़ाई गई सीएम आवास की सुरक्षा

414 0

लखनऊ: यूपी के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath temple) में हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ (CRPF) की तैनाती की गई है। सीएम योगी के सरकारी आवास 5 केडी पर सीआरपीएफ की दो प्लाटून तैनाती रहेगी। केंद्रीय सुरक्षा बलों की दो प्लाटून के 72 महिला और पुरुष जवान तैनात रहेंगे। सीएम आवास के बाहर CRPF की 233 बटालियन की अल्फा यूनिट भी है, जिसमें महिला जवान होती हैं। बता दें मुर्तजा अब्बासी नाम के युवक ने 3 अप्रैल को मंदिर की सुरक्षा में तैनात दो पीएसी के जवानों पर बांके से हमला कर घायल कर दिया था।

आपको बता दें कि गोरखनाथ मंदिर हमले की जांच कर रही एटीएस (ATS) इसे एक आतंकी साजिश मानकर जांच कर रही है। लखनऊ मुख्यालय पर मुर्तजा से पूछताछ की जा रही है। अभी तक जो खुलासे हुए हैं उसके मुताबिक मुर्तजा कट्टरपंथ इंटरनेशनल इस्लामिक फोरम से जुड़ा था साथ ही वह जिहादी वीडियो भी देखता था।

यह भी पढ़ें: UPTET 2021 फाइनल आंसर की आज होगी जारी, इस लिंक पर प्राप्त करें

इतना ही नहीं वह अपना खुद का एक वॉट्सऐप ग्रुप भी चलाता था, अभी तक एटीएस को उसके चार बैंक खतों का पता चला है जिसमें से दो खाते चालू हैं और एक में काफी पैसा भी है। इन पैसों के बारे में मुर्तजा का कहना है कि वह कनाडा जाने के लिए पैसे जुटा रहा था।

यह भी पढ़ें: शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, सपा ने की निंदा

Related Post

religious places

यूपी के धार्मिक स्थलों को मिलेगी नई पहचान, प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण

Posted by - September 12, 2022 0
लखनऊ। एक्सप्रेसवे अब उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन चुके हैं। प्रदेश सरकार एक्सप्रेसवे के साथ-साथ राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों…
Amrit Snan

अमृत स्नान व सभी प्रमुख स्नान पर्वों पर वीआईपी मूवमेंट प्रतिबंधित

Posted by - January 30, 2025 0
महाकुम्भनगर । महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी और वीवीआईपी भी त्रिवेणी संगम में स्नान…