CM Nayab Singh

विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने के बयान पर CM सैनी का पलटवार, कहा- ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए

269 0

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) रविवार देर रात करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे थे यहां उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पहलवान विनेश फोगाट को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बयान पर पलटवार किया और कहा कि इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ये लोग झूठ का सहारा इसलिए ले रहे हैं, क्योंकि इनकी राजनीतिक दुकान बंद हो गई है। अब ये संविधान खत्म होने जैसी अफवाह फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। इनके पास अब जनता का समर्थन नहीं बचा है। इसलिए ये अब पहलवानों का सहारा ले रहे हैं।

सैनी (CM Nayab Singh) ने टिकट वितरण पर दिया ये जवाब

टिकट वितरण पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि हर बार निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय ली जाती है। उनकी राय से सही फीडबैक मिलता है और फिर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं। जिसका नाम कार्यकर्ता सुझाते हैं, उसे टिकट देकर मैदान में उतारा जाता है। करनाल विधानसभा से किसकी राय आई है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।

वहीं हरियाणा में कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन पर सैनी (CM Nayab Singh)  ने कहा कि लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि बीजेपी सरकार में काम हो रहे हैं।

सीएम सैनी ने किया प्रदेश वासियों से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  को विपक्ष द्वारा घोषणाई मुख्यमंत्री कहे जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी इस तरह के काम नहीं किए, इसलिए उन्हें हमारी घोषणाएं अजीब लगती हैं। हम अपनी घोषणाओं को एक्ट बनाकर कैबिनेट से पास कर रहे हैं, ताकि वे कानूनी चुनौती से बच सकें।

Related Post

प्रभावी साझेदारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकता है भारत : Jaishankar

Posted by - May 21, 2021 0
विदेश मंत्री एस जयशंकर (Jaishankar) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जापान, आस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ लचीली आपूर्ति श्रृंखला पहल…
CM Dhami

सैन्य धाम निर्माण कार्यों में लाएं और तेजी, स्वरूप भव्य और दिव्य हो: सीएम धामी

Posted by - April 18, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा…
CM Vishnu dev Sai

आईईडी ब्लाॅस्ट में दाे जवानों के बलिदान हाेने पर सीएम साय ने जताया दुख

Posted by - July 18, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में बुधवार देर रात आईईडी ब्लाॅस्ट (IED Blast) में दो जवान बलिदान और…
शराब माफिया गिरोह के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही पर राज्य सरकार ने मुजफ्फरनगर की पुलिस टीम दिया दो लाख रूपये का इनाम

शराब माफिया गिरोह के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही पर राज्य सरकार ने मुजफ्फरनगर की पुलिस टीम दिया दो लाख रूपये का इनाम

Posted by - March 5, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में कुख्यात अपराधियों  की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद…