CM Nayab Singh

सीएम सैनी ने किया प्रदेश वासियों से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान

302 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, जान है और इसका सम्मान बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई हर घर तिरंगा मुहिम में भागीदारी करते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं और देश के लिए मर-मिटने वाले रणबांकुरों द्वारा देखे गए नए भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) सोमवार को पंचकूला जिला के कालका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता की जय के उदघोषों के साथ तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर कालका में माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन उन क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने हमारी भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

महिलाओं को शिक्षित करना एक सराहनीय कार्य है: सीएम सैनी

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उन्होंने ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे जन्मदिन, वर्षगांठ या परिवार में अन्य खुशी के मौकों पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें।

Related Post

AK Sharma

उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: एके शर्मा

Posted by - July 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को…
CM Yogi

तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है, तभी विकास समावेशी बनता है – सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज शासन को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाने का…
Exemplar

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

Posted by - May 13, 2026 0
नई दिल्ली/लखनऊ। लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश ने देश में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लॉजिस्टिक्स ईज…