केजरीवाल सरकार का डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सही नहीं, इसका खामियाजा जनता भुगत रही: सीएम नायब सैनी

257 0

जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली की तरफ पूरा पानी जा रहा है। वहां की केजरीवाल सरकार का डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सही नहीं रहा। इसका खामियाजा वहां की जनता भुगत रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नजर भ्रष्टाचार में रही और लोगों को सब्जबाग दिखा कर उन्हें साइड में कर दिया। वे बुधवार को नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सीएम (CM Nayab Saini) ने कहा कि केजरीवाल ने पानी के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर कोई सिस्टम खड़ा नहीं किया। इस कारण वहां की जनता समस्या झेल रही है। हरियाणा की तरफ से पानी की कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने (CM Nayab Saini)  किरण चौधरी व श्रुति चौधरी का भाजपा में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका परिवार बहुत ही प्रतिष्ठित परिवार है। किरण चौधरी भी विपक्ष की नेता रही, मंत्री रही और कई राज्यों की प्रभारी रहीं। कांग्रेस में परिवारवाद पनप रहा है। जिस तरह पूरी कांग्रेस राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने में लगी है।

सीएम नायब सैनी ने की घोषणा, श्रमिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी सरकार

उसी तरह भूपेंद्र हुड्डा हरियाणा में अपने बेटे दीपेंद्र को प्रोजक्ट करने में जुटे हैं। इस कारण बड़े और वरिष्ठ नेताओं का यहां अहित हो रहा है। दम घुट रहा है। किरण चौधरी की तरह और भी कई बड़े कांग्रेसी नेता सोच रहे हैं कि कैसे वहां से निकल पाएं।

Related Post

CM Dhami

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

Posted by - March 18, 2023 0
देहरादून। क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट…
Akhilesh yadav

अखिलेश यादव बोले- सीएए से बीजेपी हिंदू और मुसलमान के बीच खाई पैदा करने में जुटी

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का कड़ा…

रिकॉर्ड स्तर पर हुई घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स पहली बार 60,600 के पार

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही…