13 आईपीएस अफसरों का तबादला

‘अली-बली’ वाले बयान पर सीएम ने दिया जवाब, बोले- अब आयोग को तय करना है कि योगी पर क्या होगी कार्रवाई

1126 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के कारण नोटिस का जवाब भेज दिया है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी। सीएम योगी ने जवाब लखनऊ में मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपा वहीँ  मायावती ने अपना जवाब चुनाव आयोग को भेजा है।

ये भी पढ़ें :-राफेल डील मुद्दे पर अहंकार छोड़ संयम बरते बीजेपी : शिवसेना 

आपको बता दें सीएम ने कहा, वह आयोग के बयान को लेकर आपत्ति और दिए नोटिस के आधार पर विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में सावधानी बरतेंगे और ऐसे बयानों से बचेंगे। सीएम योगी के जवाब के बाद अब आयोग को तय करना है कि वह योगी पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें :-जलियांवाला बाग हत्याकांड की 100वीं बरसी पर राहुल गांधी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि 

वहीं, आयोग ने मायावती को देवबंद में मुस्लिमों को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में मतदान करने संबंधी बयान को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आयोग ने उनके बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना था।योगी ने मेरठ की एक चुनावी रैली में कहा था कि यदि सपा, बसपा और उनके गठबंधन को अली पर भरोसा है तो उन्हें बजरंग बली पर भरोसा है।

Related Post

Mission Shakti

योगी सरकार मिशन शक्ति केंद्रों को करेगी और सशक्त, महिला सुरक्षा को मिलेगा बल

Posted by - December 30, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा…
कोरोनावायरस

कोरोना वायरस: ठेंगा के साथ अवधि भाषा में कविता बोलते हुए अमिताभ का दिलचस्प वीडियो

Posted by - March 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस से भारत में भी 77 लोग संक्रमित पाए जा…
AK Sharma

बीजेपी सरकार दारा सिंह चौहान के साथ खड़े होकर घोसी का विकास करेगी: एके शर्मा

Posted by - August 26, 2023 0
मऊ/घोसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा…

यह डिजिटल इंडिया नहीं सर्विलांस इंडिया है, मोदी सरकार ने किया लोकतंत्र के साथ खिलवाड़- कांग्रेस

Posted by - July 20, 2021 0
भारत में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और मोदी सरकार के मंत्रीयों की फोन टैपिंग का खुलासा करने…