CM Dhami

पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोड़ते हैं : मुख्यमंत्री धामी

363 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों का संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है।

रविवार को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल में आयोजित मां नन्दा-सुनन्दा महोत्सव-2024 के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बातें कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी को नन्दा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मां नन्दा-सुनन्दा सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों की मनोकामनाओं को पूर्ण करें व सदैव कृपा बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है।

हिमालय की सुन्दरता और जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व: धामी

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, जिस पर राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है।

Related Post

JAMMU KASHMIR

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लावापोरा में आतंकी हमला, CRPF के तीन जवान घायल, एक शहीद

Posted by - March 25, 2021 0
जम्मू-कश्मीर। श्रीनगर के बाहरी इलाके लावापोरा में आतंकियों ने सीआरपीएफ (Terrorists Attacked On CRPF ) की नाका पार्टी पर हमला…

आम आदमी अपना पेट पालने का संघर्ष कर रहा, उसे पेगासस की शायद ही कोई परवाह- SC पूर्व जज

Posted by - July 31, 2021 0
देश में पेगासस स्पाइवेयर विवाद को लेकर बवाल मचा हुआ है, इस पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रह चुके मार्कण्डेय…
CM Dhami watched The Kerala Story film

द केरल स्टाेरी फिल्म धर्मान्तरण, आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने वाली : धामी

Posted by - May 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सपरिवार The Kerala Story फिल्म देखी। इस दौरान…