CM Dhami

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित धारचूला का किया स्थलीय और हवाई निरीक्षण

451 0

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितो के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका भुगतान सरकार के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा 6 परिवारों को चेक के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई गई। जिसके अंतर्गत आपदा के दौरान मृत महिला के परिवार को चार लाख रुपए की राहत राशि दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य आपदा प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा शेष बचे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने धारचूला में काली नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने  जिलाधिकारी से कहा कि आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने का हर संभव कार्य तत्परता से किया जाना चाहिए। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार हरसंभव कार्य करने के लिए तैयार है।

सीएम योगी ने मोबाइल हेल्थ एटीएम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री के साथ धारचूला विधायक हरीश धामी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख सहित जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, उपजिलाधिकारी नंदन कुमार, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य सहित अन्य विभागाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

DM Vinay Shankar Pandey

सम्मान समारोह में बाेले जिलाधिकारी, मैंने कभी चुनौतियों की परवाह नहीं की

Posted by - May 19, 2023 0
हरिद्वार। जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय (DM Vinay Shankar Pandey) के सम्मान में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक सम्मान समारोह…
Governor Bandaru Dattatreya

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - May 30, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने देश व प्रदेशवासियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day)…
Anand Bardhan reviews preparations for PM Modi's visit

उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह: मुख्य सचिव ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Posted by - November 1, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09…
Rajya Sabha

बजट सत्र : पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा 1 बजे तक स्थगित

Posted by - March 8, 2021 0
नई दिल्ली । बजट सत्र (Parliament budget) के दूसरे चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। बता दें…
Uddhav

कश्मीरी पंडितों के साथ फिर से हुई हिंसा पर उद्धव नाराज, उठाई आवाज

Posted by - June 5, 2022 0
मुंबई: कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit Killing) समेत अन्य निर्दोष नागरिकों की टारगेट किलिंग पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के…