CM Dhami

IDPL और कृष्ण नगर कॉलोनी वासियों को न उजाड़ने का सीएम धामी से आग्रह

383 0

ऋषिकेश। आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों ने क्षेत्रीय विधायक और मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मुलाकात की। इस दौरान आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों को न उजाड़ने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से हुई मुलाकात में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों का पक्ष रखा। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि आईडीपीएल प्रबंधन की ओर से आवंटित आवासों में रह रहे अधिकांश सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर योजना व अन्य कारणों से भवनों को खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं, जिससे सभी के समक्ष आशियाना उजाड़े जाने का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि आईडीपीएल फैक्ट्री बंद होने के बाद आईडीपीएल को आवंटित भूमि मूल विभाग (वन) को स्थानांतरित की गई हैं, जिस पर कन्वेंशन सेंटर जैसी गतिविधियों के बनने की योजना है।

उन्होंने बताया कि आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनी में पिछले करीब 50 वर्षों से लोग रह रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी से आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों को न उजाड़े जाने का आग्रह किया। उनकी बातों पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पूर्व में भी अनेक बार मंत्री अग्रवाल ने इस संबंध में सीएम से वार्ता कर इस विषय को उठाया था।

इस मौके पर योगी योगेंद्र तिवारी, पुनीत बजाज, समशेर सिंह, प्रकाश रावत, अमित मलिक, विजय भारद्वाज, अजय श्रीधर, एचपी रतूड़ी, वामिक मंसूर, दर्शना श्रीधर, विमलेश शर्मा, निर्मला मान, रूपिंदर कौर, ओडी तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

अगर किसान गुंडे हैं तो किसानों द्वारा उगाया अनाज खाना बंद करें लेखी- किसान नेता कक्का

Posted by - July 22, 2021 0
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर…
Anand Bardhan

व्यय वित्त समिति की बैठक में 210 करोड़ से अधिक के विकास प्रस्तावों को स्वीकृति

Posted by - February 12, 2026 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। मुख्य सचिव डा. एस एस संधू (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड…