CM Dhami

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर वनाग्नि की घटनाओं का लिया जायजा

395 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हवाई सर्वेक्षण कर नैनीताल और उसके आसपास के वन क्षेत्रों में लगी भीषण आग का जायजा लिया। राज्य में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। सेना की सहायता लेते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी आग बुझाने का कार्य जारी है। जो भी अराजक तत्व जंगलों में आग लगाते हुए पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वनाग्नि से संबंधित विषयों पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) करेंगे समीक्षा-

प्रदेश में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलीकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज शनिवार को हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक होगी।

आगजनी से नष्ट हो रहे जंगल, जनहानि की भी आशंका-

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के जंगलों में चौतरफा आग लगी है। पहाड़ियां धधकने से धुआं ही धुआं है। वन विभाग के साथ दमकल विभाग के प्रयास के बाद भी जंगल की आग बेकाबू है। स्थिति यह है कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार को सेना को बुलाना पड़ा है। सेना की सहायता से हेलीकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य चल रहा है।

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं: धामी

आगजनी से जंगल तो नष्ट हो ही रहे हैं, जनहानि की भी आशंका है। वैसे उत्तराखंड के जंगलों में आग के विकराल रूप का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि सेना के साथ हेलीकॉप्टर की सहायता लेनी पड़ रही है, जो विशेष परिस्थितियों में उपयोग किया जाता है।

Related Post

स्वराज सेनानी सम्मेलन परिवर्तन कुंभ

स्वराज सेनानी सम्मेलन परिवर्तन कुंभ शुरू, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ। एकल अभियान का तीन दिवसीय स्वराज सेनानी सम्मेलन परिवर्तन कुंभ रविवार से शुरू हो गया है। इसमें देश-विदेश से…
मनोहर पर्रिकर

रक्षा अध्ययन संस्थान अब पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर की ‘प्रतिबद्धता और विरासत’ के सम्मान में सरकारी थिंक…
Shahnawaz Hussain

शाहनवाज हुसैन की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया रेप केस दर्ज करने का आदेश

Posted by - August 18, 2022 0
नई दिल्ली। केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) को बड़ा झटका लगा है।…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

देश की चुनाव प्रक्रिया को जीवंत व सहभागी बनाने के लिए EC का आभार: पीएम मोदी

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को लोगों को बधाई दी है। इसके साथ ही…