Mukhyamantri Solar Self-Employment Scheme

सीएम धामी ने आपदा राहत कार्यों को लेकर ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

301 0

गोपेश्वर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को चमोली जिले के ग्वालदम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जनपद चमोली में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। अवरुद्ध सड़क एवं संपर्क मार्गों को शीघ्र सुचारु किया जाए। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचायी जाए। जनपद में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में आपदा राहत कार्यों और अतिवृष्टि के कारण परिसंपत्तियों और फसलों को हुई क्षति के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में Police अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

महिलाओं की ओर से तैयार पहाड़ी उत्पादों की मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने की प्रशंसा

बधाणगढ़ी स्वायत्त सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को ग्वालदम में मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी उत्पादों की टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने महिला समूह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

सीएम से मुलाकात करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाऐ.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की अच्छी ब्राडिंग, पैकेजिंग के साथ विपणन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने महिला समूह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पहाड़ी उत्पादों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

सनातन पर स्टालिन का बयान उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक : धामी

इस दौरान महिलाओं ने लाल चावल, मंडुवे का आटा, झंगोरा, तिलों का तेल, राजमा आदि पहाड़ी उत्पादों की टोकरी मुख्यमंत्री (CM Dhami) को भेंट की।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता ने की चुनाव आयोग से अपील- लोगों की जान के साथ न खेलें, जल्द समाप्त करें चुनाव

Posted by - April 19, 2021 0
पश्चिम बंगाल। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चाकुलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग से हाथ…
Dr. Ambedkar Jayanti holiday cancelled in schools

डॉ. अंबेडकर जयंती पर स्कूलों में नहीं होगा अवकाश, सरकार ने जारी किया ये आदेश

Posted by - April 12, 2025 0
देहारादून: भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती (Ambedkar Jayanti) सोमवार (14 अप्रैल) को मनाई जाएगी।…
Strict instructions of Dhami government for Kanwar Yatra

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना जरूरी

Posted by - July 1, 2025 0
देहारादून: श्रद्धा और आस्था के महापर्व कांवड़ यात्रा 2025 (Kanwar Yatra) को लेकर उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है।…
भगत सिंह कोश्यारी

प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी आरक्षण : भगत सिंह कोश्यारी

Posted by - December 1, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को विधान भवन में राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित…
CM Vishnu Dev Sai

आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द भी नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - February 21, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह ग्राम बगिया में आयोजित आशीर्वाद…