Forest Fire

मुख्यमंत्री धामी ने वन अधिकारियों को किया तलब, लगाई फटकार

358 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने साेमवार को वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को विधानसभा में तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की रिपोर्ट ली। उन्होंने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

दरअसल, उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अभी राजधानी देहरादून में भी एक दिन पहले 10 वर्ष के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों को तलब किया है। इस दौरान प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को फील्ड में जाने का आदेश

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक आरके सुधांशु को दैनिक रूप से मामलों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भी खुद फील्ड में जाने के आदेश दिए।

विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो भी आवश्यक कदम हैं, उठाए जाएं। लोगों को जागरूक किया जाए। मानव वन्य जीव संघर्ष के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर काम करें।

वन अधिकारियों के विदेश दौरे पर रोक

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रशिक्षित क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को तत्काल फील्ड में भेजने के निर्देश दिए हैं। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन घटनाओं के बीच इस तरह के दौरों पर रोक लगा दी गई है।

Related Post

film production

उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक दिवसीय कार्यशाला

Posted by - June 25, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड को फिल्म निर्माण (Film Production) के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में…

केंद्र की आंखों का पानी मर गया, लोगों के आंसू दिखाई ही नहीं देते- ऑक्सीजन पर बोले खचरियावास और राहुल गांधी

Posted by - July 22, 2021 0
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पवार की ओर से राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर दिए गए बयान…

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- सावरकर महानायक थे, हैं और रहेंगे

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। उदय माहुरकर और चिरायु पंडित की लिखी किताब ‘वीर सावरकर- द मैन हू कैन्ड प्रिवेंटेड पार्टिशन’ के विमोचन…

ममता की मौजूदगी में टेनिस स्टार लिएंडर पेस टीएमसी में हुए शामिल

Posted by - October 29, 2021 0
पणजी। भारतीय टेनिस के दिग्‍गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है। लिएंडर आज पश्चिम…