CM Dhami

मुख्यमंत्री ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता

43 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने तरुण चकमा (CM Dhami) से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी।

उन्होने (CM Dhami) कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

Related Post

ममता को करारा झटका: चुनाव के बाद हिंसा की होगी जांच, ह्यूमन राइट्स कमीशन ने बनाई कमेटी

Posted by - June 22, 2021 0
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं को लेकर जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया…
CM Dhami

शिक्षक के मार्गदर्शन में विद्यार्थी अंक से बनता है पूर्णांक: सीएम धामी

Posted by - December 11, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को नन्द विहार, रुड़की, हरिद्वार स्थिति जीवनदीप आश्रम में जीवनदीप एकेडमी…
Dhami

मंत्रिमंडल में पर्यटन और वन संरक्षण अधिनियम संशोधन सहित कई विषयों पर मुहर

Posted by - March 16, 2023 0
भराड़ीसैंण, (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल में पर्यटन नीति, वन संरक्षण अधिनियम…
CM Vishnu Dev Sai

जनजातीय समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और समृद्ध रहा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 21, 2026 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज…