CM Dhami

सीएम धामी करेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

464 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) चारधाम यात्रा (Chaardham Yatra) की तैयारियों की 21 फरवरी को समीक्षा करेंगे। बैठक में पर्यटन समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम की कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पहली बैठक लेंगे। जिसमें यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है।

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। हालांकि मंदिर समितियों की ओर से कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित की जाएगी।

Related Post

CM Yogi

यूपी के दुर्दांत माफिया से थी कांग्रेस की व्यावसायिक पार्टनरशिप थीः मुख्यमंत्री

Posted by - September 30, 2024 0
भिवानी/हिसार/नारनौंद/पंचकुला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को भी कांग्रेस को खूब लताड़ा। बोले कि 500…
निरुपमा पांडेय

बिहार की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, जानें कौन हैं निरुपमा पांडेय

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। दुनिया के सर्वोच्च शिखर का दर्जा नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट को हासिल है। इसको फतह करने के…
petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल में आई भारी उछाल, जानें सभी राज्यों के दाम, MP में सबसे महंगा

Posted by - December 9, 2019 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार सप्ताह के पहले दिन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बारी उछाल देखने को मिली। ये…