CM Dhami

सीएम धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच घायलों की ली जानकारी

452 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर कहा कि घायलों के इलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सिमड़ी, पौड़ी बस दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

सीएम धामी ने सिमड़ी गांव पहुंच ली घटना की जानकारी, आर्थिक मदद का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया है कि जिन ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में घायलों को और मृतकों को बाहर निकालने में मदद किया है उनकी सूची बनाकर उनको भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन धनराशि दी जाए।

Related Post

100 लाख करोड़ की स्कीम का PM ने फिर किया ऐलान, चिदंबरम बोले- ये सालाना GDP से तेज बढ़ रही

Posted by - August 16, 2021 0
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहले की गई घोषणाओं…

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद

Posted by - July 20, 2021 0
सीएम अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत के सामने नवजोत सिंह सिद्धू के माफी मांगने की शर्त रखी थी…
जेपी नड्डा

घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएं कार्यकर्ता : जेपी नड्डा

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव…
Loksabha Proceeeding

दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का आज निधन हो गया। दिलीप को कोरोना संक्रमण…