CM Dhami

पूर्णागिरि धाम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

351 0

टनकपुर(चंपावत)। एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने घोषणा करते हुए कहा कि ककराली गेट, टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग स्ट्रीट लाइट लगाएगा। मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन को मंदिर समिति को अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग के बाटनागाड़ में पुल का निर्माण किए जाने, भैरव मंदिर में स्थाई पुलिस चौकी बनाए जाने, पूर्णागिरि क्षेत्र को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किए जाने, टनकपुर शारदा नदी के तट पर कर्मशाला का निर्माण किए जाने, बनबसा में मुक्तिधाम का निर्माण किए जाने, बनबसा खटीमा सितारगंज होते हुए टनकपुर से राजस्थान खाटूश्याम के लिए बस सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की।

इसके अलावा चम्पावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए रात्रि में भी खोले जाने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर में एक फ्लोर और चार अतिरिक्त कक्ष बनाये जाने, चंपावत में साइंस सेण्टर का निर्माण किए जाने, श्री पूर्णागिरी मंदिर घाटी क्षेत्र में हेलीपेड का निर्माण किया जाने एवं आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा को जाते वक्त अल्मोड़ा से एवं चम्पावत के रास्ते यात्रा को वापस लाए जाने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ कर मां पूर्णागिरि मैया के चरणों में शीश नवाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा मां पूर्णागिरि मैया की महिमा से हम सभी भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा पूर्णागिरि मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से आते हैं। उन्हें प्रत्येक सुविधा मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेला का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने सहायता समूह की महिलाओं का पूर्णागिरि धाम के लिए तैयार किए गए प्रसाद और प्रसाद रखने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीरुल की टोकरी जो बनाई गई हैं, उसका भी शुभारंभ किया। उन्होंने पूर्णागिरि मेले में आए श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और भक्तों के लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी , भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, जिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव और अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

जेमिमा रोड्रिग्‍स

आईसीसी ने फोन पर जेमिमा रोड्रिग्‍स से पूछा- किस क्रिकेटर से करेंगी बात, तो लिया भुवन का नाम

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट का खेल ठप पड़ा हुआ है। फैंस भी वापस से…
CM Dhami

सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

Posted by - February 22, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, सभागार में नागरिक उडडयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम…
Chandrkant Patil

अगले 15 दिनों में महाराष्ट्र के दो मंत्री देंगे इस्तीफा : चंद्रकांत पाटिल

Posted by - April 8, 2021 0
मुंबई। भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य के दो…
R. Rajesh Kumar

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए स्पष्ट निर्देश, अब जिला स्तर पर ही मिलेगी विशेषज्ञ सेवा

Posted by - July 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों के अनावश्यक रेफरल पर…