CM Dhami

पीएम मोदी के सम्भावित दौरे को लेकर तैयारियों का सीएम धामी ने लिया फ़ीडबैक

375 0

देहारादून। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के सम्भावित दौरे को देखते हुए ख़राब मौसम और बर्फ़बारी के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी के सम्भावित दौरे की तैयारियों का फ़ीड बैक भी लिया।

प्रधानमंत्री मोदी खुद केदारनाथ निर्माणकार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं ऐसे में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को साफ़ शब्दों में संकेत भी दे दिए हैं कि पुनर्निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल वर्ष 2013 की आपदा में बुरी तरह से जमींजोद हो चुके केदारनाथ धाम मंदिर परिसर और आस-पास के इलाक़े में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पुनर्निर्माण का काम लगातार जारी है, प्रधानमंत्री मोदी के विज़न कि अनुरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इन निर्माण कार्यों की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पिछले कई सालों से लगातार चल रहे कामों के बाद अब भव्य केदारपुरी की तस्वीर देश दुनिया के सामने दिख रही है। यही कारण है कि केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या के लगातार पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं।

उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के लगातार दौरों और निजी मॉनिटरिंग के बाद से केदारनाथ धाम में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।

ये निर्माणकार्य हुए पूरे

केदारनाथ धाम में जहां एक और भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य हो चुका है वहीं दूसरी ओर शंकराचार्य जी की समाधि स्थल का काम भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा मंदाकिनी नदी के तट पर स्नान घाटों का निर्माण एवं केदारपुरी क्षेत्र में आस्था पथ का निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इतना ही नहीं केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहित आवास और ध्यान गुफा भी बनकर तैयार हो चुकी है।

चारधाम यात्रा 40 लाख पार

इधर इस साल चारधाम यात्रा ने भी चालीस लाख का आँकड़ा पार कर दिया है। मंगलवार शाम तक चारधाम पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 4049150( चालीस लाख उनपचास हजार एक सौ पचास है। जबकि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में मंगलवार शाम तक पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों की संख्या 2968404( उनतीस लाख अड़सठ हजार चार सौ चार है। इसी प्रकार श्री गंगोत्री यमुनोत्री पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 1080746 ( दस लाख अस्सी हज़ार सात सौ छयालीस) है।

Related Post

ममता बनर्जी

‘बरमूडा’ वाले बयान पर ममता का पलटवार- कोई क्या पहनता है ये उसकी मर्जी

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पाथरप्रतिमा में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- चुनाव आयोग अपना नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ रख ले

Posted by - April 11, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते…
साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री दोबारा नहीं संभालना चाहते हैं टाटा की कमान

Posted by - December 24, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधिक अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) का फैसला अपने पक्ष में आने के बाद भी अब साइरस मिस्त्री…
CM Dhami

उत्तराखंड के स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच, मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से “लोकल से ग्लोबल” का आह्वान

Posted by - January 17, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में…