CM Dhami

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में केंद्र के 9 वर्ष बेमिसाल: सीएम धामी

402 0

रुड़की। सीएम (CM Dhami) ने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है और हमेशा गरीबों के हितों के लिए कार्य करती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  आज यहां मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पूरी दुनिया पीएम मोदी का लोहा मान रही है। आज पूरी दुनिया के ताकतवर देश भारत के प्रधानमंत्री मोदी का आगे बढ़कर स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में हथियारों के साथ-साथ मोबाइल भी बनाए जा रहे हैं और लाखों लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति करने वाले नेताओं को आगे बढ़ाने की जगह समाज में कार्य करने वाले लोगों को आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए भाजपा को वोट देना होगा।

सीएम धामी (CM Dhami)  ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद का अस्तित्व बचाने के लिए छोटे दलों को साथ ले रही है। उसके साथ ऐसे लोग एकजुट हो रहे हैं जो कभी एक दूसरे को एक आंख नहीं देखते थे। आज ऐसे लोग देश की तरक्की को रोकने के लिए एक होने की बात कर रहे हैं।

उत्तराखण्ड में देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना गौरव की बात: धामी

जनसभा में हरिद्वार राज्यसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व मंत्री स्वामी यातिश्वरानंद, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

CM Sai

सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

Posted by - March 27, 2024 0
जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया, यह उनका दूसरा सेट…
आजम खान

पेशी पर रामपुर जाते वक्त आजम खान, बोले- मेरे साथ हो रहा है आतंकी जैसा सलूक

Posted by - February 29, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान ने योगी सरकार की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

Posted by - June 9, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी…
CM Dhami

22 वर्ष का युवा उत्तराखंड नए जोश और नई उमंग के साथ निरंतर बढ़ रहा है आगे: धामी

Posted by - May 31, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जीएमएस रोड स्थित फार्म हाउस में “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश…