cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ रैली में लिया भाग

476 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार काे सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क चौक पर ‘हर घर तिरंगा’ जन जागृति अभियान के तहत एक रैली में भाग लिया। मंगलवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत इस कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा।

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

आज हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। इसी तरह हर क्षेत्र में हमारे युवा परचम लहरा रहे हैं।

Related Post

Governor-CM Dhami

गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में शौर्य, संस्कृति और सम्मान का भव्य प्रदर्शन

Posted by - January 26, 2026 0
देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Lieutenant General Gurmit Singh) ने सोमवार…
CM Bhajanlal Sharma will present a chadar at Ajmer Dargah

अजमेर दरगाह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मंगलवार को पेश होगी चादर

Posted by - January 6, 2025 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की ओर से सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 813वें…