CM Dhami

हीरा बेन के संकल्प का परिणाम प्रधानमंत्री मोदी: सीएम धामी

342 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्व.हीरा बेन (Hira Ben) ने असंख्य कष्टों को सहते हुए भी हार न मानने का माता के नाते जो दृढ़ संकल्प लिया था, उसी का परिणाम रहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

रविवार को गांधी पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की माता स्व. हीरा बेन की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आर्य समाज की ओर से आयोजित सार्वजनिक श्रद्धांजलि और यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्व. माता हीरा बने को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां के संसार से चले जाने से पुत्र को होने वाला दुःख सबसे बड़ा दुख होता है। हर पुत्र की भांति प्रधानमंत्री का अपनी माता से गहरा लगाव था, जिसे कई अवसरों पर अनुभव भी किया। प्रधानमंत्री जैसे महान व्यक्तित्व को जन्म देने वाली मां का इस संसार से चले जाना न केवल प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत क्षति है, बल्कि यह समस्त देशवासियों के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक है।

पीएम मोदी ने जोशीमठ भू-धसाव पर सीएम धामी से ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में मां के विभिन्न रूपों का वर्णन है। प्रधानमंत्री की माता का सम्पूर्ण जीवन, मां के इन रूपों का साक्षात प्रतिबिम्ब रहा। दुःख की इस घड़ी में देवभूमि की सम्पूर्ण जनता प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

इस मौके पर मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास मौजूद थे।

Related Post

Bilkis Dadi

बिल्किस दादी बोलीं- ‘पीएम मोदी मेरे बेटे की तरह, बुलावा आया तो जरूर मिलूंगी’

Posted by - September 25, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में हुए आंदोलन का चेहरा रहीं बिल्किस…
RBI

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, कोविड-19 के रुख से तय होगी बाजार की दिशा

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा (RBI Monetary Review Covid 19), वृहद आर्थिक आंकड़ों,…
युवती ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना का हराया

मुरादाबाद : फ्रांस से भारत लौटी युवती ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना का हराया

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। अगर हमारे अंदर जीने का हौंसला और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो हम किसी भी जानलेवा बीमारी को आसानी…