युवती ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना का हराया

मुरादाबाद : फ्रांस से भारत लौटी युवती ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना का हराया

1136 0

नई दिल्ली। अगर हमारे अंदर जीने का हौंसला और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो हम किसी भी जानलेवा बीमारी को आसानी से मात दे सकते हैं। ऐसा ही मुरादाबाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित युवती ने कर दिखाया है। कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण से दुनिया भर के लोग जहां दहशत में हैं, वहीं मुरादाबाद की युवती ने अपनी इच्छा शक्ति से कोरोना को हरा दिया है।

मूंढापांडेय की 19 साल की युवती को 19 मार्च को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया

शनिवार को युवती की दूसरी जांच हुई थी और रविवार को तीसरे सैंपल की जांच हुई। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आते ही युवती को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि मूंढापांडेय की 19 साल की युवती को 19 मार्च को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद युवती का सैंपल कोरोना पाजिटिव पाया गया था।

भारत की महिला वैज्ञानिक ने बनाया 1200 रुपये का टेस्टिंग किट, 30 मार्च से बाजार में आएगा

डॉ. प्रवीण शाह बताते हैं कि उसके स्वास्थ्य में सुधार दवाओं से अधिक उसकी जीने की दृढ़ इच्छाशक्ति से हुआ

युवती ने चिकित्सकों को बताया था कि वह फ्रांस में पढ़ाई करती है। वह 15 मार्च को फ्रांस से भारत लौटी थी। 17 मार्च को मूंढापांडेय पहुंचते ही उसे बुखार और खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुरादाबाद का यह अभी तक पहला पाजिटिव केस है। युवती का इलाज करने वाले डॉ. प्रवीण शाह बताते हैं कि उसके स्वास्थ्य में सुधार दवाओं से अधिक उसकी जीने की दृढ़ इच्छाशक्ति से हुआ है। युवती बेहद समझदार है। भर्ती होने के तीसरे दिन से उसकी खांसी और बुखार में आराम हो गया। उसके बाद से पूरी तरह स्वस्थ है।

डॉ. प्रवीण बताते हैं, युवती वार्ड में अकेली  अपना वक्त इंटरनेट और किताबें पढ़ने में  है बिताती

डॉ. प्रवीण बताते हैं, युवती वार्ड में अकेली है। अपना वक्त इंटरनेट और किताबें पढ़ने में बिताती है। खुद को व्यस्त रखती है। कोरोना महामारी को लेकर दुनियाभर की घटनाओं पर अपडेट रहती है। चिकित्सक या स्टाफ कर्मी जब भी राउंड में जाते हैं हमेशा खुश नजर आती है। डॉ. प्रवीण शाह बताते हैं कि युवती के परिजन उससे मिलने आते हैं, लेकिन दरवाजे से उसे देखकर ही लौट जाते हैं।

जीने की इच्छाशक्ति से ही उसके स्वास्थ्य में तेजी से रिकवरी हुई

संक्रमण की वजह से अस्पताल के पैनल सदस्यों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को युवती तक जाने की अनुमति नहीं है। परिवार के सदस्यों और दोस्तों से फोन, वीडियो कालिंग पर बात करती है। डाक्टरों का और अन्य स्टाफ का सम्मान करती है। जीने की इच्छाशक्ति से ही उसके स्वास्थ्य में तेजी से रिकवरी हुई है। तीसरा सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आते ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Related Post

CM Vishnudev Sai

सचिवों को बस्तर क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा के निर्देश

Posted by - January 13, 2026 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास में लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का अंत अब निर्णायक चरण में पहुँच…
Modi-Yogi

मोदी से बोले योगी, आपके बताए गये ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ के मंत्र से मिला बेहतर परिणाम

Posted by - June 12, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से…

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई में मिलेंगे 12 करोड़ से अधिक टीके- स्वास्थ्य मंत्रालय

Posted by - July 7, 2021 0
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में…

पश्चिम बंगाल के गवर्नर के साथ दिखा वैक्सीन स्कैम करने वाला आरोपी, TMC बोली- इस्तीफा दें धनखड़

Posted by - July 2, 2021 0
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर टीकाकरण घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।…