CM Dhami

Lok Sabha Election: स्टार प्रचारकों में युवा सीएम धामी टॉप पर, बड़े मैदान में भरेंगे हुंकार

377 0

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर छाई है। भाजपा लोकसभा चुनाव में इसे भुनाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची बनाई है, उसमें मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का नाम टॉप में शुमार है। धामी उत्तराखण्ड के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर जैसे बड़े राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में बड़े फैसलों और निर्णयों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) अपनी पहचान राष्ट्रीय पर बनाई है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने टॉप स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में देवभूमि से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) टॉप पर हैं। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने धामी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और भौगोलिक परिस्थितियों से विकट जम्मू कश्मीर में टॉप स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।

तीनों राज्य में करीब 30 से 40 स्टार प्रचारक हैं, लेकिन उत्तराखंड से सिर्फ मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का नाम शामिल है। इसके पीछे धामी सरकार के यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड), सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे बड़े फैसले देखे जा रहे हैं। भाजपा हाई कमान उत्तराखंड के इन बड़े फैसलों को देशभर में नजीर के रूप में प्रदर्शित करना चाहता है। इसके लिए युवा मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गजों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड में सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा, मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री: सीएम धामी

खासकर युवाओं के बीच धामी (CM Dhami) की लोकप्रियता खासी देखी जाती है। यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड देवभूमि जैसे छोटे राज्य से बड़े राज्यों के चुनावी समर में पार्टी उम्मीदवारों की जीत का बिगुल फूकेंगे।

गौरतलब है कि लोकप्रियता के मामले में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) हाल ही में देश के 100 पॉवरफुल लोगों के सर्वे में 61वें स्थान पर जगह बना चुके हैं। लगातार बड़े फैसले और धाकड़ निर्णय उनकी लोकप्रियता के ग्राफ को बढ़ा रहे हैं।

Related Post

सरयू राय का टिकट कटा

सरयू राय का टिकट कटा, तो जानें सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने क्‍या कहा?

Posted by - November 22, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव अब धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। बड़े पैमाने पर दलबदल के बाद बागी-विक्षुब्‍धों की तरफदारी…
cm dhami

सीएम धामी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, राजमार्गों को व्यवस्थित करने की मांग

Posted by - July 25, 2022 0
नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैँ। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन व…
CM Dhami

कोर्ट के निर्णय से राहत, लंबे समय बाद मिला पीड़ितों को न्याय: सीएम धामी

Posted by - March 18, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रामपुर तिराहा कांड (Rampur Tiraha Case) में पीएसी के दो सिपाहियों को…
CM Dhami

सीएम धामी शनिवार को करेंगे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Posted by - January 6, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शनिवार को जोशीमठ (Joshimath) के भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस…