सीएम धामी आज जाएंगे दिल्ली, केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाक़ात

570 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शनिवार से दो दिन के लिए दिल्ली (Delhi) जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री आज दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। वहां उनके कई कार्यक्रम निर्धारित हैं।

वे भाजपा मुख्यालय में दिल्ली पर्वतीय प्रकोष्ठ के साथ संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी नागरिकों से भी बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में शाम पांच बजे निर्धारित है।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) पार्टी के कुछ केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने की संभावना है। हालांकि वे दिल्ली में किन मंत्रियों से मुलाकात करेंगे, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। संभावना है कि वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के विकास कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री (CM Dhami) कल दिल्ली में एक मीडिया कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। इस कॉन्क्लेव में उन्हें अपना वक्तव्य भी देना है। कल यानी रविवार को भी वे पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) सोमवार को दिल्ली से उत्तराखंड वापस आएंगे। दिल्ली से वे सीधे चंपावत विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के अपने प्रचार कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वे बनबसा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। क्षेत्र में उनका जनसंपर्क का भी कार्यक्रम है।

Related Post

जस्टिस रंजन गोगोई

मेरा एक हिस्सा हमेशा सुप्रीम कोर्ट में रहेगा मौजूद : जस्टिस रंजन गोगोई

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को सुप्रीम…
dilip ghosh

पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

Posted by - March 18, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप (Dilip Ghosh) घोष चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा है…

पीएम मोदी ने जेपी-नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण और जन संघ…
जस्टिस मुरलीधर तबादला

जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर सरकार का बयान, 12 फरवरी को हुई थी सिफारिश

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस मुरलीधर के तबादले को लेकर गुरुवार को राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस…