CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

419 0

नई दिल्ली/देहारादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना व बसावटों से संबंधित अन्य योजनाओं को स्वीकृति के लिए अनुरोध किया।

इस मौके पर सीएम (CM Dhami)  ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-1 व 2 के कार्यों को पूरा करने के लिए अवधि बढ़ाने के लिए 03 अप्रैल, 2023 को अनुरोध किया गया था। जिसके क्रम में अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए भारत सरकार की ओर से 31 मार्च, 2024 तक समय-सीमा बढ़ा व सीएम ने ग्रामीण विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया।

बैठक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के अन्तर्गत प्रेषित प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति करने का आश्वासन दिया गया। सीएम की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 150 से 249 जनसंख्या वाले बसावटों को भी इस योजना के अन्तर्गत स्वीकृति के लिए पुनः अनुरोध किया गया जोकि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक राज्य के लिये नितान्त आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री ने इसका परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क कनेक्टिविटी पर की चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री आवास के अवशेष लक्ष्य के विषय में आश्वासन दिया कि उत्तराखंड सरकार की वर्तमान स्थिति को देखते हुये अतिरिक्त आंवटन के लिए प्रयास किया जायेगा।

Related Post

PM Poshan Yojana

पीएम पोषण योजना के तहत 2024-25 में अब तक प्रदेश में करीब 80 प्रतिशत धनराशि का हुआ व्यय

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित पीएम पोषण योजना…
modi yogi with ayodhya

PM मोदी देखेंगे अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट, CM योगी करेंगे पेश

Posted by - February 27, 2021 0
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मंदिर निर्माण के साथ इस आध्यात्मिक नगरी के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बनाए…
UPITS

UPITS 2025: नई उद्योग प्रोत्साहन योजनाएं, एमएसएमई वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम हो सकते हैं लॉन्च

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 में प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक…

अब सरकार के आगे गिड़गिड़ाउंगा नहीं, किसानों के लिए कोर्ट जाऊंगा- वरूण गांधी

Posted by - October 29, 2021 0
पीलीभीत। किसानों के समर्थन को लेकर अपनी ही पार्टी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले पीलीभीत के सांसद वरुण…