CM Dhami

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के परिजनों से घर जाकर की भेंट

289 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है। हिमांशु नेगी 31 जुलाई को आई आपदा के बाद गौरीकुण्ड-केदारनाथ मार्ग से लापता चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सर्च अभियान में और तेजी लाई जाए। उन्होंने हिमांशु नेगी के परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी खोजबीन के लिए पूरे प्रयास किये जायेंगे। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल सर्च अभियान में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हिमांशु नेगी के पिता नरेन्द्र सिंह, उनके दादाजी और माताजी से मुलाकात कर कहा कि धैर्य बना कर रखें, राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय ‘नन्दा देवी लोकजात मेले’ का उद्घाटन

इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा और जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना मौजूद थे।

Related Post

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Posted by - October 22, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के…
CM Dhami

‘फिट इंडिया’ अभियान को मिलेगा व्यापक विस्तार, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Posted by - March 10, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
CM Dhami

पूर्णागिरि धाम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - March 9, 2023 0
टनकपुर(चंपावत)। एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में हुए…