CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय ‘नन्दा देवी लोकजात मेले’ का उद्घाटन

250 0

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को चमोली जिले के नंदानगर ब्लाक अंतर्गत कुरुड़ गांव पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश के तरक्की की कामना की। मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने समेत विभिन्न घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पारंपरिक मेले संस्कृति के साथ जोड़ने का काम करते हैं। राज्य सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों को संरक्षण कर नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है। भाजपा सरकार आस्था के सम्मान के साथ विकास कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को देखते हुए पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर नकल पर प्रभावी रोक लगाई है। सरकार की कार्यप्रणाली का प्रतिफल है कि अब तक 16 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत् विकास का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। इस कारण उत्तराखंड देश में सतत् विकास में पहले पायदान पर खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में बदरीनाथ और केदारनाथ का विकास किया जा रहा है।

यूपी के पांच मंडलों में नए रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव

मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विभिन्न घोषणाएं भी की। इसमें नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदान निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्य, थराली के ढाडरबगड़ में बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने, नंदानगर चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की भी घोषणा की।

इस दाैरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मंदिर समिति अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, राकेश गौड़, मेला समिति अध्यक्ष रेखा देवी, प्रकाश गौड़, प्रमुख भारती फर्स्वाण आदि मौजूद थे।

Related Post

CM Dhami

राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए: सीएम धामी

Posted by - May 24, 2023 0
देहारादून। कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था…
CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ

Posted by - January 26, 2026 0
रायपुर: जशपुर जिले के स्कूली बच्चे अब स्मार्ट क्लास रूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)…
Nagaland

नागालैण्ड से हमने क्या सीखा ?

Posted by - March 13, 2023 0
सम्मानित देशवासियों, सादर-वन्देमातरम्!! दीर्घ-प्रवास के पश्चात आपसे वार्ता कर रहा हूँ। देश का सुदूर हिमालयी-प्रान्त नागालैण्ड (Nagaland) दो विलक्षण घटनाओं…

पीएम मोदी और बोरिस जानसन ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से  सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन…