CM Dhami

सीएम धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों से आवास पर जाकर की मुलाकात

489 0

श्रीकोट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज पौड़ी के श्रीकोट में अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) के परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए  अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) पौड़ी जनपद अंतर्गत श्रीनगर के डोभ श्रीकोट गांव पहुँचे और अंकिता के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मामले की जांच को डीआईजी पी.रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई है जिसने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और जांच में जिन भी लोगों की भूमिका संदेह के दायरे में है उन पर भी कानून सम्मत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की धनराशि भी प्रदान की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, SSP यशवंत सिंह चौहान, SDM आकाश जोशी आदि भी उपस्थित रहे।

Related Post

Jan Aushadhi kendra

सरकारी जन औषधि केंद्रों पर लगे ताले, प्राइवेट जनऔषधि केंद्रों से लाइव जुड़ेंगे पीएम

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। देशभर में इस समय जन औषधि दिवस (Jan Aushadhi Diwas 2021) समारोह मनाया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री…
Every devotee is praising the behavior of UP police

योगी जी की व्यवस्था ‘सुपर से भी ऊपर’, पुलिसवाले कर रहे पूरी मदद

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा की…
CM Yogi

‘आत्मरक्षा’ प्रशिक्षण दिलाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - October 14, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत परिषदीय बालिकाओं को सशक्त बनाने के…