CM Dhami

सीएम धामी ने जोशीमठ के लिए वाहन सामग्री को किया रवाना

403 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, फरीदाबाद व हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस सहित अन्य संस्थाओं की ओर से जोशीमठ (Joshimath) में आई आपदा के लिए उपलब्ध राहत सामग्री के वाहनों को रवाना किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि ऐसे समय पर सामग्री के माध्यम से सभी लोग सहायता के लिए आ रहे हैं। हमारा भी प्रयास है कि सभी की सहायता हो। केंद्र सरकार के सहयोग से जोशीमठ के पुनर्वास और प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य हो रहा है। अन्य संस्थाओ की ओर से राहत सामग्री भेज कर मदद की जा रही है।

इस मौके पर भाजपा फरीदाबाद उत्तराखंड प्रकोष्ठ जिला सचिव भारती भाकुनी,जिला संयोजक चंदन नेगी,उतराखंड प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक गिरीश चंद सती,आईटी प्रमुख मनीष ड़ंगवाल आदि उपस्थित थे।

Related Post

Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील…
Kalyan

ऋषिकेश में ‘कल्याण’ शताब्दी विशेषांक का विमोचन, शाह और धामी रहे मौजूद

Posted by - January 21, 2026 0
ऋषिकेश | गीता प्रेस द्वारा ऋषिकेश में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ (Kalyan) और ‘आरोग्यांक’ (गुजराती संस्करण) के शताब्दी…
Divyang Supriya

दिव्यांग सुप्रिया के आगे झुका हरियाणा बोर्ड, दो की जगह देने पड़े शत-प्रतिशत अंक

Posted by - August 9, 2020 0
हरियाणा बोर्ड के 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट में लापरवाही का मामला सामने आया है। इसमे एक दिव्यांग छात्रा को…