CM Dhami

प्रचंड बहुमत से प्रदेश में खिलेगा कमल, कांग्रेस की सोच हमेशा विभाजन की रही: सीएम धामी

263 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने मंगलवार को कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा विभाजन की रही है। विभाजनकारी सोच के साथ तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा। इस बार देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है और ऐतिहासिक मतों से देश की जनता का गठबंधन मोदी के साथ है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami ) ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक वर्ग विशेष के वाेट बैंक की चिंता की है। इसके लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति रही है। देश में तुष्टिकरण और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले ऐसे लोगों को भारत की राष्ट्रवादी जनता सबक सिखाने को तैयार है।

कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती रही है-

हनुमान जयंती पर मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मनमाेहन सिंह ने एक भाषण में अपनी यानी कांग्रेस की सोच देश के सामने रखी थी और आर्थिक संसाधनों (सबकी मेहनत की कमाई) पर पहला अधिकार एक वर्ग विशेष को देने की बात कही थी।

हिन्दू नववर्ष महोत्सव कई मायनों में है विशिष्ट: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि कांग्रेस की नीति तुष्टिकरण और विभाजनकारी रही है। कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती रही है। ये केवल कांग्रेस का विकास और सबका विनाश वाली नीति है।

देश को फिर से पीछे ले जाना चाहती है कांग्रेस-

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami ) ने कहा कि देश की जनता भली-भांति समझ रही है कि देश आज आगे बढ़ रहा है। देश आज समान नागरिक संहिता और समान अधिकार के साथ सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास की बात कर रहा है।

जबकि कांग्रेस देश को फिर से पीछे ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बार देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है और ऐतिहासिक मतों से देश की जनता का गठबंधन मोदी के साथ हो गया है। मोदी विजयश्री हासिल करेंगे और फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस का पाठ, रामलला का आगमन से देवभूमि उत्साहित

Posted by - January 22, 2024 0
देहारादून। अयोध्या में रामलला (Ramlalla) के आगमन से देवभूमि उत्साहित है। मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान की भव्य तैयारी की गई हैं।…
CM Vishnudev Sai

सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव (CM Vishnudev Sai) साय आज शनिवार को अपने निवास में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)…
CM Bhajanlal Sharma

आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: सीएम भजनलाल

Posted by - June 1, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को भयमुक्त…