CM Dhami

सीएम धामी को दिया मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का निमंत्रण

457 0

हरिद्वार। पावन धाम आश्रम की संचालक गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुलाकात कर उन्हें आगामी गंगा दशहरा के अवसर पर हरिद्वार आने का निमंत्रण दिया और आश्रम के किये जा रहे लोक कल्याण के कार्यों से भी अवगत कराया।

संस्था के महामंत्री सुनील गर्ग और कंट्रोलर ट्रस्टी अंशुल श्रीकुंज ने बताया की आगामी 30 मई को गंगा दशहरे के दिन पावन धाम आश्रम में मां गंगा की दिव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, (CM Dhami) हरिद्वार सांसद, कई विधायकों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा अनेक संत महात्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सीएम धामी से की भेंट

गौरतलब है कि पावन धाम आश्रम का शीश महल मंदिर हरिद्वार का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु कांच के मंदिर के दर्शन करने आते हैं। गर्ग और अंशुल ने बताया कि मंदिर में कई देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियां स्थापित हैं। इसी क्रम में माँ गंगा की भव्य मूर्ति स्थापित की जा रही है। मूर्ति को जयपुर के कारीगरों ने बनाया हैै।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मुलाकात के दौरान टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे।

Related Post

UCC in Uttarakhand

यूसीसी विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, कानून बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

Posted by - March 13, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता बिल (UCC Bill) को राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) से मंजूरी मिल गई है।…
cm yogi, jp nadda

सीएम योगी ने जेपी नड्डा के साथ काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Posted by - January 20, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार सुबह काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी…
cm yogi

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के अंतर्गत 250 शैय्या वाले लेवल-1…